Manovigyan Kise Kahate Hain :- आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से “मनोविज्ञान“ के विषय के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। हमारी यह पोस्ट मनोविज्ञान किसे कहते हैं के बार में हम आज चर्चा करेंगे और manovigyan kise kahate hain इस पोस्ट के माध्यम जानगे ।
मनोविज्ञान किसे कहते हैं
मनोविज्ञान एक ऐसा विज्ञान है, जो मानव के व्यवहार (Behaviour) एवं मानसिक तथा दैहिक प्रक्रियाओं (Mental and Physiological Processes) का अध्ययन करता है। मनोविज्ञान में मानव व्यवहार के साथ-साथ पशु-पक्षियों के व्यवहार का अध्ययन भी सम्मिलित हैं। मनोविज्ञान अध्ययन की वह शाखा है जो मन का अध्ययन करती है अर्थात् ‘मनोविज्ञान’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है- मन का विज्ञान ।
Manovigyan Kise Kahate Hain In Hindi
मनोविज्ञान (Psychology) वह शैक्षिक व अनुप्रयोगात्मक विद्या है जो प्राणी (मनुष्य, पशु आदि) के मानसिक प्रक्रियाओं (mental processes), अनुभवों तथा व्यक्त व अव्यक्त दाेनाें प्रकार के व्यवहाराें का एक क्रमबद्ध तथा वैज्ञानिक अध्ययन करती है।
दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि Manovigyan एक ऐसा विज्ञान है जो क्रमबद्ध रूप से (systematically) प्रेक्षणीय व्यवहार (observable behaviour) का अध्ययन करता है तथा प्राणी के भीतर के मानसिक एवं दैहिक प्रक्रियाओं Exe – चिन्तन, भाव आदि तथा वातावरण की घटनाओं के साथ उनका संबंध जोड़कर अध्ययन करता है। इस परिप्रेक्ष्य में Manovigyan को व्यवहार एवं मानसिक प्रक्रियाओं के अध्ययन का विज्ञान कहा गया है।
‘व्यवहार’ में मानव व्यवहार तथा पशु व्यवहार दोनों ही सम्मिलित होते हैं। मानसिक प्रक्रियाओं के अन्तर्गत संवेदन (Sensation), अवधान (attention), प्रत्यक्षण (Perception), सीखना (अधिगम ), स्मृति, चिन्तन आदि आते हैं।
Manovigyan अनुभव का विज्ञान है। इसका उद्देश्य चेतनावस्था की प्रक्रिया के तत्त्वों का विश्लेषण, उनके परस्पर संबंधों का स्वरूप तथा उन्हें निर्धारित करने वाले नियमों का पता लगाना है। इसे Manovigyan Kahate Hain
Manovigyan Ka Arth :- अंग्रेजी में इसको psychology (साइकोलॉजी) कहते हैं।मनोविज्ञान psychology (साइकोलॉजी) की उत्पत्ति यूनानी भाषा के दो ग्रीक शब्दों pyscho (साइको) तथा logic (लॉजिक) से मिलकर बना है ।pyscho (साइको) का अर्थ– “आत्मा” तथा logic (लॉजिक) शब्द का अर्थ– “अध्ययन ” ।अर्थात शाब्दिक अर्थ के अनुसार मनोविज्ञान विषय में आत्मा का अध्ययन (Study of Soul) किया जाता है | इस अंग्रेजी शब्द “pyschology “का अर्थ है– आत्मा का अध्ययन (Study of Soul)।।
Manovigyan In Hindi
psychology (मनोविज्ञान) शब्द का अर्थ – “आत्मा का अध्ययन या आत्मा का ज्ञान प्राप्त करना है।”
- ‘मनोविज्ञान’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है – मन का विज्ञान
- अंग्रेजी शब्द – आत्मा का अध्ययन करने वाले ज्ञान की शाखा।
- पहले के समय के ग्रीक दार्शनिक “ अरस्तु और प्लेटो “ ने भी मनोविज्ञान को “आत्मा का विज्ञान “science of soul” कहा था |
- इस प्रकार विज्ञान की वह शाखा जो किसी व्यक्ति या बालक की भाव का आंतरिक अध्ययन अथवा आत्म चिंतन के विषय में अध्ययन करती है, मनोविज्ञान कहलाती है।
- मनोविज्ञान का शाब्दिक अर्थ– मन का विज्ञान है। अर्थात मन के विषय में चिंतन करना ही मनोविज्ञान कहलाता है ।
मनोविज्ञान का विकास
- आत्मा का विज्ञान (Soul of Science) प्लेटो, अरस्तू व डेकार्त (16 वीं शताब्दी), आलोचना रॉस ने की, आत्मा एक आध्यात्मिक, धार्मिक व काल्पनिक विषय है।
- मन का विज्ञान (Science of Mind) पोम्पोनॉजी – प्रथम (17 वीं शताब्दी में) समर्थन किया – जॉन लॉक, थॉमस रीड, बर्कले, कांट आलोचना – मन अमूर्त व निजी है हम दूसरों के मन को नहीं जान सकते, मन अन्तर्मुखी होता है।
- चेतना का विज्ञान (Science of Consciousness) यही से मनोविज्ञान की स्वतंत्र विषय में रूप में उत्पत्ति (19 वीं (शताब्दी) मानी जाती है। समर्थक – विलियम जेम्स, विलियम वुण्ट, जेम्स सल्ली, टिचेनर आलोचना – चेतन केवल 1/10 भाग है, बाकी अचेतन होता है।
● विलियम मैक्डूगल – अपनी पुस्तक ‘आउटलाईन ऑफ साइकोलॉजी’ में चेतना शब्द की आलोचना की । फ्रायड ने भी इसकी आलोचना की है। - व्यवहार का विज्ञान (Science of Behaviour) 20 वीं शताब्दी, प्रतिपादक – वाटसन (1913)
- सर्वप्रथम विलियम मैक्डूगल ने 1905 ई. इसका उल्लेख किया व 1908 मे व्यवहार शब्द को परिभाषित किया बाद में पिल्सबल्ली ने में 1911 पुस्तक ‘मनोविज्ञान के मूल तत्त्व’ में इसे व्यवहार का विज्ञान कहा ।
- व्यवहार क्या है? – प्राणी जो भी क्रिया करता है वही व्यवहार है।
- मैक्डूगल ने मनोविज्ञान को सजीव प्राणियों का सकारात्मक विज्ञान कहा व ‘ 1908’ में व्यवहार शब्द का प्रयोग किया।
- वॉटसन ‘मनोविज्ञान व्यवहार का निश्चित व धनात्मक विज्ञान है।’
- मन आधुनिक मनोविज्ञान का संबंध व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से ।
- वुडवर्थ- ‘मनोविज्ञान ने सर्वप्रथम आत्मा का त्याग, फिर मन का त्याग, फिर चेतना का त्याग और वर्तमान में उसने व्यवहार के रूप को अपना लिया है।
मनोविज्ञान किसे कहते हैं विशेष
- अरस्तु पुस्तक ‘डी एनिमा’ (मनोविज्ञान पर लिखी) ज्ञान का उद्गम स्थान हृदय है छात्रों में अलग-अलग शक्तियों का विकास करना शिक्षा व शिक्षक का कार्य है। उनके मनोविज्ञान को बौद्धिक सम्प्रदाय कहा गया व शक्ति मनोविज्ञान भी कहा गया। अध्ययन की विधि अन्तः दृष्टि को स्वीकार किया 16वीं शताब्दी तक यूरोप का मनोविज्ञान अरस्तु का मनोविज्ञान कहलाता है।
- प्लेटो (मनोविज्ञान पर प्रभाव) – मनोविज्ञान को आत्मा का विज्ञान कहा व आत्मा की तीन क्रियाओं भरण-पोषण क्रिया, अनुभूति क्रिया व बुद्धि की क्रिया को स्वीकार किया।
- हॉब्स का प्रभाव – 17वीं शताब्दी में हॉब्स ने बाह्य निरीक्षण, परीक्षण, गणना, संख्या, परिणाम, तौल इत्यादि भौतिक विज्ञान की विधियों को मनोविज्ञान के साथ जोड़ा।
- देकार्ते ने शरीर व आत्मा को स्वतंत्र बताया।
- जॉन लॉक ने चेतना को विचार व प्रत्ययों का संग्रह बताया व प्रत्यय सिद्धान्त दिया जबकि डेविड ह्यूम ने प्रत्यय संबंध का प्रतिपादन किया।
- सहज क्रिया (Reflex action की उत्पत्ति व कारण का पता सर्वप्रथम गाल व चार्ल्स बेल ने 1811 में लगाया।
- हरबर्ट ज्ञान, संवेदन व कृति अलग-अलग मानसिक शक्तियां ना होकर एक ही है बालक का मन एक इकाई है उसका मनोवैज्ञानिक रूप से विकास करना ही शिक्षक का कार्य है।
Free FAQ
Q#1 मनोविज्ञान किसे कहते हैं ?
Ans :- मनोविज्ञान एक ऐसा विज्ञान है, जो मानव के व्यवहार (Behaviour) एवं मानसिक तथा दैहिक प्रक्रियाओं (Mental and Physiological Processes) का अध्ययन करता है। Manovigyan Kise Kahate Hain पोस्ट में पूरा पढ़े ।
Q#2 Manovigyan Kise Kahate Hain ?
Ans :- मनोविज्ञान एक ऐसा विज्ञान है, जो मानव के व्यवहार (Behaviour) एवं मानसिक तथा दैहिक प्रक्रियाओं (Mental and Physiological Processes) का अध्ययन करता है। Manovigyan Kise Kahate Hain पोस्ट में पूरा पढ़े ।
Q#3 what is psychology in hindi ?
Ans :- psychology (मनोविज्ञान) शब्द का अर्थ – “आत्मा का अध्ययन या आत्मा का ज्ञान प्राप्त करना है।”
- ‘मनोविज्ञान’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है – मन का विज्ञान
- अंग्रेजी शब्द – आत्मा का अध्ययन करने वाले ज्ञान की शाखा।
More Subject Notes
कंप्यूटर की संरचना। Structure Of Computer । Computer Ki Sanrachna
Diwali Ka Ram Ram । Diwali Ki Ram Ram
Amazon Score And Win Ipad Quiz