April 29, 2024

RajPrisons

All Subject Notes Hindi Mein

501+ पर्यायवाची शब्द । Paryayvachi Shabd

501+ पर्यायवाची शब्द । Paryayvachi Shabd

पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd) किसे कहते हैं?

ऐसे शब्द  जो जिसके एक से  अधिक अर्थ निकलते है , उसे  पर्यायवाची शब्द कहते हैं । जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं उसे भी पर्यायवाची शब्द कहते हैं या समान अर्थ प्रदान करने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द अथवा समानार्थक शब्द कहलाते हैं। अर्थात ऐसे शब्द जिनका मतलब तो एक होता है, लेकिन एक से अधिक अधिक  समानार्थी शब्द होते हैं, वह पर्यायवाची शब्द कहलाते  है हैं।

पर्यायवाची शब्द कितने प्रकार के होते हैं 

र्यायवाची शब्द 2 प्रकार के होते हैं :-

  1. पूर्ण पर्यायवाची शब्द
  2. आपुर्ण पर्यायवाची शब्द

1. पूर्ण पर्यायवाची शब्द –

जब किसी वाक्य में शब्द के स्थान पर उस शब्द का पर्यायवाची शब्द रखने पर वाक्य का  किसी  प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं होता है, तो ऐसे पर्यायवाची शब्द  को पूर्ण पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

2. आपुर्ण पर्यायवाची शब्द –

जब किसी वाक्य में दो पर्यायवाची शब्दों का एक दूसरे का स्थान पर प्रयोग नहीं किया जाता है , तो ऐसे पर्यायवाची शब्द को आपुर्ण पर्यायवाची शब्द कहते है।

अ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  1. अश्व-      घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
  2. अतिथि – मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
  3. अधर्म –   पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
  4. अचल –   अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
  5. अनुपम-  अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  6. अमृत-     मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
  7. अंबा –      माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
  8. अंतरिक्ष– खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  9. अंतर्धान– गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  10. अंबर– आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
  11. अंतर्गत– शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
  12. अलंकार– आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  13. अहंकार– दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  14. अरण्य – जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  15. अंकुश– नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
  16. अपमान:- अनादर, निरादर ,तिरस्कार, उपेक्षा
  17. अंतर्धान :- ओझल, गायब, अदृश्य, लुप्त।
  18. अंदर :- आंतरिक, अभ्यंतर, भीतर, अंदरूनी।
  19. अंदाज :- अटकल, अंदाजा, अनुमान, कयास।
  20. अंधा :- नेत्रहीन, सूरदास, दृष्टिहीन, आँधरा।
  21. अंबर :- गगन, आकाश, फलक, नभ, आसमान।
  22. अंबुज :- पंकज, जलज, वारिज, कमल, नीरज, सरोज, पदम
  23. अनुवाद :- तर्जुमा, भाषांतर, उल्था।
  24. अंशु :- किरण, किरन, रश्मि, मरीचि, मयूख।
error: Content is protected !!
6
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x